यह तस्वीर ब्राह्मण समाज की रैली का है। और उसके बाद उनके प्रतिनिधियों का 2023 विधानसभा चुनाव के समय का है।

यह तस्वीर ब्राह्मण समाज की रैली का है। और उसके बाद उनके प्रतिनिधियों का 2023 विधानसभा चुनाव के समय का है।

हम यह पोस्ट अपने लिए नहीं कर रहे हैं,
न ही हम आपका विरोध कर रहे हैं।

बल्कि यह बताने के लिए कर रहे हैं कि चुनाव के दौरान आप सिंगरौली को बचाने वालों के साथ नहीं,
बल्कि सिंगरौली को लूटने वालों के साथ खड़े रहते हैं।

और जब चुनाव जीत जाते हैं, तो यही लोग कोई काम नहीं करते।

चुनाव के बाद कई लोगों ने मेरे हालत पर चर्चा किया था लेकिन आज पार्टी का झंडा उठाने वालों की और सिंगरौली की हालत क्या है, इन पार्टियों ने आपको कहां पहुंचाया है, वर्षो से मेहनत के बाद आपको क्या मिला है? ये सब आंकलन करने के बाद पता लग जायेगा कि मैने सिंगरौली के हर कठिन परीक्षा में खड़ा होकर ईमानदारी से जो बन पाया वो किया।

यहां तक कि जिनके समर्थन में आप भोपाल गये वो तो विधायक सांसद बना लिये लेकिन इनके एजेंडे पर कही भी सिंगरौली के विकास की झलक दिखती है तो बताइये?

मैने वक्त के साथ अपना रंग नहीं बदला, सिंगरौली की खराब परिस्थितियों पर कभी पीठ नही दिखाया ।

वोट पाना ईवीएम और वोटर लिस्ट पर भी निर्भर करता है लोगों ने जो प्यार और सम्मान दिया है वो हमारे 8 वर्षो के काम से भी ज्यादा है।

और आपलोगों से भी यही आग्रह है
आज भी वक़्त है,
सिंगरौली के पैसे, बेरोजगारी और सड़कों के लिए
अपने-अपने बैनर और झंडे किनारे रखिए,
और सिर्फ़ सिंगरौली के लिए आगे आइए।
हिसाब मांगिये की DMF, CSR हर साल के हजारों करोड़ रुपये का क्या काम हो रहा है?

सबको मिलकर जो जहां है वहां से सिंगरौली के हित में काम करना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button