सिंगरौली के धीरज पाण्डेय ने बनाया इतिहास – CPO Sub Inspector AIR 2390 रैंक प्राप्त!
कड़ी मेहनत का फल: धीरज पाण्डेय ने CPO, यूपी पुलिस और रेलवे में हासिल की सफलता|

सिंगरौली के होनहार युवा ने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया
सिंगरौली जिले के ग्राम शिवपुर निवासी धीरज पाण्डेय ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता साबित की है। उन्होंने CPO Sub Inspector (उपनिरीक्षक) भर्ती परीक्षा 2024 में All India Rank – 2390 प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
धीरज पाण्डेय की उपलब्धियाँ केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में:
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा 2024 में 719 रैंक प्राप्त की,
भारतीय रेलवे (Railway) तकनीशियन परीक्षा 2024 में तकनीशियन पद पर चयनित हुए,
तथा SSC CHSL परीक्षा 2024 में गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) हेतु AIR – 1719 हासिल की।
धीरज पाण्डेय की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे सिंगरौली जिले और मध्यप्रदेश के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है। ग्रामवासियों, मित्रगणों और शुभचिंतकों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है।
धीरज पाण्डेय का यह सफर यह संदेश देता है कि मेहनत, अनुशासन और लगन से कोई भी युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है|




